
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लगाए गए, लॉक डाउन का अब भी लोग सख्ती पालन नही कर रहे है, इस राष्ट्रीय आपदा के समय मे भी उन्हें छुट्टियों का माहौल नज़र आ रहा है, जो सभी चेतावनियों को दरकिनार कर तफरी करने घरों से निकल रहे है। शनिवार को ऐसे ही समाज के दुश्मनों पर सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुर्मदर्ज कर गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस दौरान कुल 5 मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें प्रेम नगर आगरे पिता सत्य कुमार आगरे उम्र 19, नूर मोहम्मद उर्फ नूरी पिता राशिद खान उम्र 19 , रवि यादव पिता पंचराम यादव उम्र 20, संजय विश्वकर्मा पिता हेतराम विश्वकर्मा उम्र 19, शिव भास्कर पिता जमुना भास्कर उम्र 27, मुकेश कुमार वानी पिता रूपेश कुमार वानी उम्र 21, प्रिंस कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र 20 को गणेशनगर,

चुचुहियापारा गणेश चौक, गणेशनगर चुचुहियापारा ओवर ब्रिज के नीचे , शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्कूल के सामने तिफरा , बिजली ऑफिस के सामने तिफरा एवं बाजार चौक तिफरा आदि स्थानो से बेवजह जमावड़ा लगाकर शासन के नियमो का खुलेआम उल्लंघन करते पकड़ा है।