जांजगीर चाँपा

पामगढ़ विधायक के पति व ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज,कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप

जांजगीर-चाँपा देवेंद्र निराला

लॉक डाउन का पालन करवा रहे पुलिस कर्मी को जान से मारने की धमकी,दो लोगों पर IPC की धाराओं 34, 188,353, 294,506,332 के तहत FIR दर्ज,लॉक डाउन के दौरान दुकान खोलकर भीड़ इकट्ठा करने से मना किया था पुलिसकर्मियों ने

जांजगीर चाँपा-जिले के पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे के पति पर ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है। पीड़ित आरक्षक की शिकायत पर पामगढ़ थाने में एफ आई आर भी दर्ज कर ली गई है। दरअसल रक्षित केंद्र जांजगीर के आरक्षक नरेंद्र बंजारे की ड्यूटी थाना पामगढ़ क्षेत्र में लगाई गई है। घटना के दौरान आरक्षक नरेंद्र बंजारे ससहा बैरियर की ओर अपने सहकर्मी के साथ जा रहा था जिस दौरान भिलौनी गांव में लॉक डाउन और धारा 144 का उल्लंघन करते हुए उत्तम भरद्वाज एवं ईश्वरी भारद्वाज के द्वारा समय पूर्व दुकान खोलकर भीड़ इकट्ठा की गई थी

जिसे बंद करने के लिए आरक्षक नरेंद्र बंजारे ने समझाया,समझाइश के दौरान उत्तम भारद्वाज और ईश्वरी भारद्वाज आवेश में आ गए और आरक्षक नरेंद्र बंजारे को अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही उसके साथ धक्का-मुक्की भी की गई जिसकी शिकायत आरक्षक के द्वारा पामगढ़ थाने में दर्ज कराई गई है।

जिस पर पामगढ़ थाने में IPC की धाराओं 34, 188,353, 294,506, 332 के तहत FIR दर्ज दर्ज कर लिया गया है।

पामगढ़ पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी उत्तम भारद्वाज और ईश्वरी भारद्वाज अभी फरार है जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है जानकारी अभी मिली है कि उत्तम भारद्वाज पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे के पति हैं और ईश्वरी भारद्वाज पामगढ़ विधायक के ससुर है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...