तखतपुर

बाहर से पहुँचे 307 मजदूरों को किया गया आईसोलेटेड, आम लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग भी जुटा निगरानी में…..ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ी संदिग्धों की संख्या

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- कोरोना वायरस का कहर जहां पूरे विश्व में फैला हुआ है वहीं अब धीरे धीरे बडे शहरों के बाद छोटे छोटे गांव में भी खतरे की आशंका से बाहर से आए ग्रामीणों को आईसोलेशन में रखा गया है। तखतपुर विकासखण्ड में अब तक 307 लोगों को आईसोलेशन में रखा गया है जिसमें लगभग 30 लोगों में सर्दी खासी के लक्षण पाए गए थे, जांच के बाद सभी के रिपोर्ट निगेटिव आये है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रशासन द्वारा बार बार लाँकडाउन रहने की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि लगातार बाहर जो लोग कमाने खाने या घुमने गए थे वे लोग सब अपने घर वापस आ रहे है इनके वापस आने से इन्हीं में से कुछ लोग अपने साथ कोरोना वायरस का प्रकोप अपने साथ लेकर आ रहे है इसका ताजा उदाहरण तखतपुर विकासखण्ड में देखने को मिला है जहां बाहर से घुम फिरकर आए 307 लोगों को आईसोलेशन में रखा गया है,

इनके अलावा नगर में लगभग 10 परिवार है जिन्हें भी आईसोलेशन में रखा गया है और इन परिवार, इनके सदस्यों को शहर में कही भी घुमने के लिए मना किया गया है न ही किसी से संपर्क रखने के लिए कहा गया है और ऐसे लोग जो इनके संपर्क में रहे है उन पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है और यहीं कारण है कि लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है ताकि इन सभी लोगों से संपर्क में कोई न आए इसके लिए इन्हें कमरे में ही रहने की हिदायत दी गई है।

इन सभी परिवारों का सैंपल लेकर लेब भेजा गया है और इनके स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं इन परिवारों के लिए राशन की भी व्यवस्था शासन द्वारा घर पहुंचा के की जा रही है। इसके अलावा इन सभी चिन्हांकित 307 लोगों जो आईसोलेशन में रखे हुए है इसमें से कोई भी परिवार का सदस्य यदि घर से बाहर निकलता है तो आम लोगों को कहा गया है कि इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य केंद्र या पास के थाने में दे ताकि ये वायरस किसी दूसरे को न फैले।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर पहुँचे राज्यपाल रमेन डेका... माँ महामाया के दरबार में माथा टेक मांगी प्रदेश की खुशहाली, घर में कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, विरोध करने पर भाई पर धारदार हथियार से हमला... इलाके में ... शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण...पुलिस ने फरार आरोपी को दूसरे जिले से किया गिरफ्तार मल्हार: लीलागर नदी में मिली 3 दिनों से लापता ग्रामीण की लाश, पुलिस जुटी जांच में पुलिस टीम पर हमला: शराबियों ने आरक्षक की वर्दी फाड़ी, सरकारी काम में बाधा, 8 आरोपियों पर अपराध दर्ज पचपेड़ी: होली की खुशियां बदली मातम में, ग्रामीण की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस जुटी जांच ... होली के रंग में खून की छींटें... रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्याकांड से दहला जिला, पुलिस की कार्र... होली में हुड़दंग मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भेजे गए जेल क्राइम ब्रांच बनकर 1.50 लाख की मांग, 54 हजार वसूले…झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, 3 आरोपियों... रायगढ़: 3 हजार उधार की रकम वसूलने हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट... आरोपी गिरफ्त...