मस्तूरी

कोरोना लॉक डाउन का असर, शराब दुकान से 12 पेटी शराब की चोरी, अवैध शराब की डिमांड बढ़ने पर सामने आ रही घटनाएं…..

उदय सिंह

बिलासपुर मस्तूरी- चोर ने गतौरा की देशी शराब दुकान की सील तोड़ कर 12 पेटी शराब पार कर दी। सुपरवाइजर की रिपोर्ट पर मस्तूरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। राज्य शासन ने कोरोना वायरस के कारण 23 मार्च से 31 मार्च तक देसी, विदेशी मदिरा दुकान को बंद रखने का आदेश दिया है। शासन के इस आदेश पर सरकारी शराब दुकान गतौरा के सुपरवाइजर देवचरन सिन्हा ने आबकारी उप निरीक्षक की उपस्थिति में बची हुई शराब का स्टॉक मिलान कर दुकान लाक कर सील लगा दी थी।

इसके साथ दुकान की चौकसी के लिए दो सुरक्षा गार्ड भी लगे हुए थे। एक गार्ड की ड्यूटी सुबह 7-30 से शाम 7,30 बजे तक और दूसरे की शाम से सुबह तक की ड्यूटी लगाई गई थी। 28-29 मार्च की दरम्यानी रात 2 बजे तक जागने के बाद गार्ड सो गया था। इसी बीच चोर दुकान की सील व् ताला तोड़कर 8 पेटी देसी मसाला एवं 4 पेटी प्लेन देसी शराब चोरी कर ले गया।

सुबह नीद खुलने पर गार्ड को चोरी होने की जानकारी हुई। दुकान के सुपरवाइजर ने मस्तूरी थाने में रिपोर्ट लिखाई है। चोरी गई ‌शराब की कीमत 38400 रूपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,