बलौदाबाजार

जब मालगाड़ी की 15 बोगियां गुजरी पटवारी के ऊपर से मच गया कोहराम….स्टेशन मास्टर और जागरूक व्यक्ति ने बचाई जान…देखिए वीडियो

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार – जिले में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमे एक पटवारी की जान जाते-जाते बची है। वही इस मंज़र को देख यहा मौजूद लोगों के हाँथ पांव फूल गए थे, मिली जानकारी के अनुसार निपनिया ‌मे कार्यरत पटवारी सेवक राम जोगांस उम्र 57 वर्ष अपना आफिस काम निपटा कर वापस अपने घर हथबंद जाने के लिए निपनिया स्टेशन आ कर टिकट कटा कर प्लेटफार्म एक पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे,इसी बीच स्टेशन में एक एक्सप्रेस गाड़ी प्लेटफार्म नंबर 2 पर सिग्नल नहीं मिलने पर खड़ी हो गई।जिसे देख पटवारी ने सोचा कि मेरी गाड़ी आ गई है यह सोचकर खड़ी हुई कोयला रैक के नीचे से निकलने लगे इसी बीच ट्रेन आगे बढ़ने लगी और पटवारी चलती ट्रेन की पटरी के बीच में सो गए थे, इस दौरान न्यूवोको सीमेंट कंपनी के निपनिया साइडिंग में कार्यरत राजेंद्र गुप्ता आफिस काम निपटा कर वापस जा रहे थे उन्होंने ये नजारा देख तुरंत निपनिया स्टेशन मास्टर को जानकरी देते हुए गाड़ी रुकवाने के लिए आग्रह किया। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने तुरंत वाकी टाकी से बात कर रैक को रुकवाया जब रैक के नीचे से पटवारी बाहर निकले तो प्लेटफार्म में उपस्थित यात्रियों ने राहत की सांस ली, सभी लोगों ने राजेंद्र गुप्ता व स्टेशन मास्टर की तत्परता की सराहना की, बताया जा रहा है कि पटवारी के ऊपर से 15 बोगी गुजरी थी, पर संयोग वश गाड़ी के नीचे कोई लोहा नही लटक रहा था नहीं तो पटवारी की जान भी सकती थी, एक छोटी गलती की वजह से आज बड़ा हादसा हो सकता था पर कहते है न कि जाको रखे सांइयाँ मार सके न कोई।

error: Content is protected !!
Letest
क्राइम ब्रांच बनकर 1.50 लाख की मांग, 54 हजार वसूले…झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, 3 आरोपियों... रायगढ़: 3 हजार उधार की रकम वसूलने हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट... आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी... किसान के खाते से 98 हजार रुपये पार मुंगेली: रास्ता रोककर हत्या का प्रयास करने वाला लूटपाट गिरोह बेनकाब.. पुलिस ने तीन आरोपीयो को धर दबो... 6 लाख दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...3 लाख की सोने की माला बरा... NH-130 पर खड़ी हाईवा से टकराकर ट्रक ड्राइवर की मौत...लापरवाही बनी फिर एक मौत की वजह मल्हार क्षेत्र में युवती की आत्महत्या का मामला...प्रेमी के घर मिली थी सदिग्ध लाश, पुलिस ने आरोपी प्र... नशे में तालाब में डूबकर 2 युवकों की हुई मौत...7 दोस्त पहुँचे थे पार्टी मनाने, शहर के सरकंडा इलाके में पेड़ पर झूलती मिली युवक युवती की लाश...पति पत्नी होने की आशंका, पुलिस जुटी जा... पचपेड़ी:- रिश्तेदार के यहां मेहमान बनकर आए ग्रामीण की तालाब में मिली लाश, पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच मे...