रतनपुर

रतनपुर: जंगल के भीतर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन…आखिरकार वन विभाग ने की कार्रवाई, 6 हाइवा, 2 ट्रेक्टर और 1 चैन माउंटेन जब्त

जुगनू तंबोली

रतनपुर – वन परिक्षेत्र अंतर्गत बानाबेल सर्किल के आमामुड़ा परिसर के धोबघाट में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए कई वाहनों को पकड़ा गया है। लंबे शिकायतों के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है, मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र में लंबे समय से रेत का अवैध कारोबार हो रहा था जिसकी शिकायतें सामने आ रही थी,

लेकिन उन पर न तो वन विभाग और न ही खनिज विभाग कार्रवाई कर रहा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि किसी खास व्यक्ति का संरक्षण इन्हें मिल रहा है, लिहाजा सभी विभागों का मुंह ताक रहे थे, इसी बीच बीती रात वन विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की और उक्त रसूकदार व्यक्ति के नीचे चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को पकड़ा गया, जहाँ मौके पर हाइवा (10 चक्का) 02 नग, हाइवा (12) चक्का) 04 नग, पोकलेन चैन माउंटिंग 01 नग, टैक्टर 02 नग एवं मोटर सायकल 01 नग जब्त किया गया है।

उक्त जप्त वाहनो को रतनपुर परिक्षेत्र परिवहन कर रखा गया है उक्त जप्त वाहनो के विरूद्ध राजसात 5 बजे तक चली। कार्यवाही में रतनपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह ठाकुर, परिक्षेत्र सहायक मोहम्मद शमीम, परिक्षेत्र सहायक पुडु प्रताप सिंह क्षत्रिय, परिक्षेत्र सहायक रतनपुर लाठीराम ध्रुव, परिक्षेत्र सहायक बेलतरा वेदप्रकाश शर्मा, परिसर रक्षक हेमंत उदय, दीपक कोसले,

संदीप जगत, मुलेश जोशी, जितेन्द्र सोनवानी, हित कुमार ध्रुव, मनोज पैकरा, धीरज दुबे, पन्नालाल जांगडे, आकाश श्रीवास्तव, मानस दुबे एवं रतनपुर, बिलासपुर के समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,