मस्तूरी

38 लीटर कच्ची शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, लॉक डाउन में शराब बिक्री करने चला रहे थे कारोबार….पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप

उदय सिंह

मस्तूरी- क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर लगाम कसने मस्तूरी पुलिस सक्रियता से कार्य मे जुट गई है, लॉक डाउन के दौरान लोगों को नियमों का पालन कराने के साथ ही इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह के निर्देश पर किसान परसदा के कई घरों में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहाँ बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और महुआ लहान को जब्त किया गया है।

दरअसल पुलिस को किसान परसदा में अवैध रूप से कच्ची शराब बिक्री की जानकारी मिली थी, जिसपर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने तत्काल छापामारी की कार्रवाई की जिसमें डीपरापारा निवासी माखन कुर्रे के पास से जेरीकेन में 14 लीटर, माताचारा के पास पुनिया बाई खांडेकर के घर से एक जेरीकेन में 09 लीटर और दर्रा तालाब के पास शातिन बाई कुर्रे के पास से एक जेरीकेन में 08 लीटर और रत्ना बाई भास्कर से कुल 38 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया है,

इसके साथ ही बड़ी मात्रा में महुआ लहान को भी बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने सभी चारो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,