बिलासपुर

जनधन खातों से पैसे निकालने उमड़ी भीड़, पुलिस को मौके पर पहुँचकर संभालनी पड़ी व्यवस्था….लोगों से नियमों का पालन करने अपील

रमेश राजपूत

बिलासपुर- मंगलवार से अंचल के सभी बैंकों में अमूमन यही स्थिति देखने को मिली हितग्राहियों की लंबी कतारें, भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस जवानों को पहुँचना पड़ा, जिन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि सोशल सिस्टेंस का पालन करते हुए, बैंक से पैसे निकाले। बीते दिनों पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया गया था, इसके तहत अब सरकार 20 करोड़ महिलाओं के जनधन बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर रही है

दरअसल, लॉकडाउन के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि हर महिला के बैंक खाते में प्रति माह 500 रुपये आएंगे, ये प्रक्रिया तीन महीने तक जारी रहेगी, जिसका मतलब ये है कि तीन महीने में सरकार कुल 1500 रुपये खाते में डालेगी, कुल जनधन खातों में 53 फीसदी महिलाओं के नाम पर हैं, इस तरह से करीब 20 करोड़ महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा । खाता नंबर के आखिरी अंक के आधार पर जनधन से जुड़ी महिलाओं के मोबाइल पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाली 500 रुपये की राशि के मैसेज आने शुरू हो गए हैं,

हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए हर किसी को एक साथ पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं, जिन जनधन महिला खाताधारकों की खाता संख्या का अंतिम अंक 0-1 है, उनके खाते में तीन अप्रैल और 2-3 अंक वाले खाताधारकों के खाते में चार अप्रैल को पैसा आ चुका है,वहीं जिन लाभार्थियों की खाता संख्या 4-5 है, उनके खातों में सात अप्रैल, 6-7 अंक वालों के खाते में आठ अप्रैल और 8-9 अंक वाले खाताधारकों के खाते में नौ अप्रैल को राशि डाली जाएगी।

रतनपुर में भी स्थिति रही खराब…

बैंक खातों में पैसे आने की जानकारी लगते ही नगर के बैंकों में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी जहाँ सुबह से लोग पहुँच गए, बैंक प्रबंधन के लाख प्रयासों के बावजूद सोशल सिस्टेंस का उल्लंघन होता रहा।

जांजगीर चाम्पा में भी यही नज़ारा…

शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में हालत और भी खराब है, जहाँ लोगो को समझना मुश्किल हो गया है, लोगो को यह समझने की जरूरत है कि नियमों का उल्लंघन न हो और निर्देशो का पालन करते हुए पैसे निकाले जाए।

एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

9 अप्रैल के बाद ऐसे लाभार्थी कभी भी अपना पैसा निकाल सकते है, बैंक ने स्पष्ट किया है कि लाभार्थी एटीएम, बैंक मित्र, ग्राहक सेवा केंद्र आदि से भी पॉश मशीन के माध्यम से पैसा निकाल सकते हैं। वित्त मंत्री की घोषणा के अनुसार 30 जून तक किसी भी एटीएम से ट्रांजैक्शन करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...