बिल्हा

धान कटाई के दौरान किसान आया हार्वेस्टर की चपेट में…हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतोरी में एक किसान की धान कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बरतोरी निवासी किसान मनहरण लाल यादव अपनी पत्नी के साथ धान कटाई कराने भर्रीखार खेत गया था, जहाँ पति पत्नी हार्वेस्टर के पीछे पीछे बचे हुए धान को हाथ से काट रहे थे,

इसी दौरान हार्वेस्टर क्रमांक एच आर 05 बीजी 9205 के चालक ने बिना पीछे देखे ही अचानक हार्वेस्टर को पीछे तेज गति से चला दिया जिससे किसान मनहरण लाल यादव उसकी चपेट में आ गया, जिसे गंभीर हालत में बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...