मस्तूरी

राहगीर सावधान :- मस्तूरी – मल्हार रोड में अज्ञात लुटेरो का आतंक…. रात में राहगीरों को बना रहे निशाना, लूटपाट कर जान से मारने की दे रहे धमकी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में राहगीर से मोटरसाइकिल और नगदी की लूटपाट का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने मस्तूरी- मल्हार रोड में ग्राम टिकारी के श्मशान के पास इस घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनगंवा निवासी रजनीकांत कुर्रे लिंगियाडीह शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता है जो रोजाना अपने गांव से बिलासपुर आना जाना करता है, 07.06.2024 की रात भी वह अपनी बाइक क्रमांक CG 10 AJ 8359 में वापस घर लौट रहा था, जो रात 1 बजे के करीब मस्तूरी- मल्हार रोड पर ग्राम टिकारी के श्मशान घाट के पास पहुँचा था, तभी पीछे से 2 बाइक में 4-5 लोग आए और बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा कर रोककर मारपीट करने लगे। जिन्होंने प्रार्थी के जेब मे रखे 1200 रुपए, मोबाईल और बाइक को लूटकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना से भयभीत प्रार्थी ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 392-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लुटेरों का गिरोह है सक्रिय…ग्राम टिकारी बना ब्लैक स्पॉट

मस्तूरी – मल्हार रोड में ग्राम टिकारी के पास श्मशान का ईलाका ब्लैक स्पॉट बन गया है, यहाँ अक्सर लूटपाट की वारदात सामने आती है, ज्यादातर मामलों में शिकायत दर्ज नही होने पर कोई कार्रवाई नही होती जिससे इन आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए है, जो बेखौफ अकेले राहगीरों को अपना निशाना बनाते है और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते है, जो मारपीट कर कभी भी किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है। इस मामले में हुई शिकायत के बाद अब आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है, जिसमें यह देखना होगा की कब तक पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज पाती है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...