कोटा

इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी… कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राहगीरों को इमरजेंसी में कॉल करने का झांसा देकर मोबाइल झपटने वाले गिरोह का कोटा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया नथिंग कंपनी का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम जोगीपुर निवासी 19 वर्षीय योगेश यादव ने 24 जुलाई को थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। सूरजपुर पुल के पास स्प्लेंडर बाइक सवार युवकों ने इमरजेंसी में कॉल करने का बहाना बनाकर उन्हें रोका। जैसे ही उसने मोबाइल निकाला, आरोपियों ने मोबाइल झपट लिया और उसकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते, दिव्यांशु कोल और तुषार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल उर्फ भोला पोर्ते के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।
पुलिस ने राकेश पोर्ते के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली। सभी छह आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(1) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,