छत्तीसगढ़बिलासपुर

पंचतत्व में विलीन हुए भीमा मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक को भाजपा मंडल द्वारा श्रद्धांजली

मोमबत्ती जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मंगलवार को नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में दंतेवाड़ा के भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत से पूरा प्रदेश शोकाकुल है। दिग्गज महेंद्र कर्मा को उनके ही घर में मात देने वाले और कांग्रेस की लहर में भी जीत का परचम लहराने वाले भीमा मंडावी के असमय निधन से भारतीय जनता पार्टी हतप्रभ है। लगातार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम जारी है। बुधवार को देवरीखुर्द भाजपा मंडल द्वारा शहीद विधायक भीमा मंडावी और उनके सुरक्षा बेड़े में मौजूद 5 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । यहाँ मोमबत्ती जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई । इस दौरान सभी ने नक्सलियों के इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लोकतंत्र विरोधी इन ताकतों को हमेशा के लिए कुचला जाए। श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष यदु राम साहू, महामंत्री राजेंद्र राठौर, राधेश्याम मिश्रा , युगल किशोर झा, बीपी सिंह, बिज्जू राव, शंभू दास मानिकपुरी, लक्ष्मी यादव, बैसाखू कोल, बनारसी ,राजेंद्र परिहार, जग्गू शर्मा , अवधेश प्रसाद, मिथिलेश सहित बड़ी संख्या में देवरीखुर्द के नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने मौन रखकर मृत आत्माओं के लिए प्रार्थना की।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...