मल्हार

मल्हार नगर पंचायत में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राहत कार्य के लिए दी मदद, मानदेय सौपकर की सराहनीय पहल

उदय सिंह

मस्तूरी – कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिनके सहयोग को लेकर समाज सेवी संस्था के साथ कुछ प्रबुद्धजन भी कटिबद्ध है। जिसमे मस्तूरी के जनप्रतिनिधि शामिल है। वह इस आपात स्थिति में भी कंधे से कंधा मिलाकर जिला प्रशासन के साथ कोरोना वायरस को हराने भरसक प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग की मनसा से नगर पंचायत मल्हार के पूर्व अध्यक्ष ठा.सुरेंद्र सिंह क्षत्री ने राजनीतिक दृष्टिकोण से हटकर अपने एक साल के मानदेय को देने का निर्णय लिया है। उनके इस समर्पण भावना से प्रेरित होकर अन्य चार पार्षद प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा युगल साहू , संतोष देवांगन , नारायण यादव , बनवाली टंडन ने एक माह का मानदेय देने का फैसला लिया है। सभी ने एक साथ प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने मानदेय राशि को दान देने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूर्णेन्दु तिवारी को ज्ञापन सौंपा हैं। जिससे निश्चित ही राज्य सरकार को कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सहयोग मिलेगी।

प्रदेशवासियो के साथ ग्रामीणों की भी की जा रही चिंता..

वैश्विक महामारी को लेकर प्रदेशवासी तो वैसे भी अपने अपने स्तर पर संघर्षरत है। लेकिन इनके बीच ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति कुछ खास अच्छी नही है। जिसकी चिंता करते हुए मल्हार नगर पंचायत के भाजपा समर्पित जनप्रतिनिधियों ने देश के मुखिया नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ग्रामीणों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रहे है। इसके साथ जनप्रतिनिधि अपने पार्षद निधि से एक-एक लाख रुपये के सेनेटाइजर , मास्क व साबुन पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में बाटने का निर्णय लिया हैं, ताकि कोरोना संक्रमण से मल्हारवासी भी सुरक्षित रह सके।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,