प्रशासनिकबिलासपुर

डीएलसीसी की बैठक में बैंक अधिकारियों को कलेक्टर के निर्देश, किसानों को लक्ष्य के अनुसार तेजी से वितरित करें केसीसी

डेस्क


कलेक्टर डॉ संजय अलंग की अध्यक्षता में आज यहां मंथन सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में डॉ अलंग ने सभी बैंकों को केसीसी जारी करने प्रतिदिन का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रत्येक सहकारी बैंक एक हजार केसीसी, राष्ट्रीकृत व्यावसायिक बैंक सात सौ केसीसी, प्राईवेट बैंक पांच सौ और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चार सौ केसीसी जारी करेंगे। केसीसी जारी करने की प्रतिदिन जिला प्रशासन द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में कैंप लगाकर केसीसी के लिये जागरुक करें और लक्ष्य के अनुसार वितरित करें। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय योजनाओं का हितग्राहियों तक लाभ पहुंच सके इसके लिये सभी बैंक आवेदकों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने नगरीय निकाय, उद्योग, पंचायत और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 अगस्त तक आवेदकों के प्रकरणों को बैंकों में भेज दें। जिससे अक्टूबर तक डिस्बर्समेंट हो सके

। उन्होंने बैंक खातों में आधार और मोबाईल नंबर सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिससे ग्राहकों को पता चल सके कि उनके खाते में पैसा पहुंच गया है। डॉ अलंग ने कहा कि प्रत्येक बैंक की एक शाखा निशकतजनों के लिये एक्सेबिलिटी ऑडिट जरूर कराएं। ऑडिट के बाद निशकतजनों के लिये शाखाओं को एक्सेबल भी बनाएं।
केसीसी के लिये लगेंगे शिविर
जिला प्रशासन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा गांवों में केसीसी के लिये शिविर आयोजित करेगा। बैंक की गनियारी शाखा द्वारा 9 एवं 16 जुलाई को बखुरा नवापारा, जयरामनगर शाखा द्वारा हेरमसाही, कुरूभाटा में 9 एवं 13 जुलाई, करगीकला शाखा द्वारा मटसगरा, बंधा में 9 एवं 15 जुलाई, तखतपुर शाखा द्वारा बीजा, जयजा में 16 एवं 19 जुलाई, खम्हरिया शाखा द्वारा सोफी, मड़ई में 10 और 11 जुलाई, पेण्ड्रा शाखा द्वारा खोडरी, गुडुंगदेवरी में 6 एवं 16 जुलाई, पेण्ड्रारोड शाखा द्वारा मेडुका, दर्री में 5 एवं 8 जुलाई, मरवाही शाखा द्वारा कटरा, बेलझिरिया में 16 एवं 19 जुलाई, बेलगहना शाखा द्वारा मुफा, नागघटा में 8 एवं 15 जुलाई और घुटकू शाखा द्वारा घुटकू, लमेर में 11 एवं 18 जुलाई को शिविर लगाये जायेंगे।


error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,