
पुलिस ने लूटपाट में उसका साथ देने वाले उसके नाबालिग साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है

बिलासपुर मोहम्मद नासिर
बिलासपुर पुलिस ने अपनी चुस्ती फुर्ती दिखाते हुए मोबाइल छीनकर भागने वाले दोनों लुटेरों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आपको याद होगा गुरुवार दोपहर बिना नंबर प्लेट के पल्सर में दो युवकों ने शहर में आतंक मचा दिया था। सबसे पहले इन्होंने नेहरू चौक में पत्रकार शिवा गोरख का मोबाइल छीना और रफूचक्कर हो गए ।थोड़ी ही देर में इन्होंने जीडीसी कॉलेज की छात्र नेता मेघा तिवारी को अपना शिकार बनाया और उनके हाथ से भी मोबाइल लेकर दोनों भाग खड़े हुए ।पुलिस इन्हें तलाशती रही और इसी दौरान इन्होंने एक और छात्रा मुस्कान को निशाना बनाते हुए उसका भी मोबाइल तेलीपारा में छीन लिया । बदमाश यहीं नहीं रुके उन्होंने मस्तूरी बाईपास के पास भी एक और मोबाइल को लूट कर एक ही दिन में 4 मोबाइल लूटने के कारनामे को अंजाम दिया पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर मिल गई थी इसके आधार पर इनकी पतासाजी की गई और शुक्रवार को दोनों लुटेरों को धर दबोचा गया ।पुलिस पूछताछ में पता चला कि हैसियत से बढ़कर महंगा बाइक लेने के शौक ने ही ईन्हे लूटेरा बना दिया था। धूमा में रहने वाले नीतीश पटेल ने करीब 3 महीने पहले किस्तों पर पल्सर बाइक खरीदी थी और फिलहाल वह उसकी किस्त भी नहीं पटा पा रहा था। किस्त पटाने के लिए उसने यही रास्ता अपनाया और बेखौफ होकर शहर में एक के बाद एक मोबाइल लूटता चला गया ,लेकिन कच्चा खिलाड़ी होने की वजह से वह पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक पाया और 24 घंटे के भीतर उसकी गिरफ्तारी हो गई । पुलिस ने लूटपाट में उसका साथ देने वाले उसके नाबालिग साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।