कोटा

कोटा :- तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रामीण को रौंदा…गंभीर रूप से घायल होने पर हुई मौत, वाहन छोड़ चालक हुआ फरार,

उदय सिंह

कोटा :- थाना क्षेत्र अंतर्गत जय स्तंभ चौक के पास सुबह 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल सड़क क्रॉस कर रहे ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया जिससे गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की मौत हो गई है, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रतखंडी चौकी बेलगहना निवासी नेपाल पटेल पिता माघीराम पटेल उम्र 26 वर्ष अपने भांजे दीपक पटेल के साथ जय स्तंभ चौक कोटा के पास खड़े थे जो रोड क्रॉस करने आगे बढ़े इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीए 8441 के चालक ने मृतक नेपाल पटेल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गंभीर रूप से घायल नेपाल पटेल को तत्काल कोटा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहाँ परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है वही ट्रक छोड़कर भागने वाले चालक की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल कोटा: शिवतराई जंगल में खौफनाक वारदात! बाइक से बांधकर युवक को जलाने की आशंका... अधजली लाश मिलने से सन... बिलासपुर: प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी हमला...बहन के पति पर भाई ने बरसाए चाकू, मां-बेटी भी हुए घायल... 21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, अब रकबे के हिसाब से मिलेगा प्रोत्साहन...भाजपा ने सरकार के फैसले को बत... सीपत:- गुड़ी गौठान बना मवेशियों का कब्रिस्तान! 100 से अधिक मौतों का दावा, गौठान में जिंदगी नहीं, मौत... 10 हजार मानदेय में बढ़ा काम का बोझ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 11... बिलासपुर: छेड़छाड़ की शिकायत पर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता जगत ने एसपी को सौंपा आवेदन...पुरानी रंजि...