पचपेड़ी

पचपेड़ी : शराब के नशे में धुत्त आरोपी ने महिला पर मुर्गा काटने के धारदार हथियार से किया हमला…पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकेरा में गांव के ही एक शराबी युवक द्वारा जबरन विवाद करते हुए एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी भगवती पटेल जिसके पति काम करने पुणे गए है वह अपने 3 बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है, उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे गांव का ही चन्द्रकली केंवट शराब के नशे में उसके घर घुस आया । इस दौरान भगवती पटेल घर से बाहर निकल गई और चन्द्रकली केंवट के घर की ओर चली गई। वहां आरोपी पीछे से पहुंचकर उसे गाली-गलौज करते हुए पानी नहीं देने की बात कहते हुए विवाद करने लगा। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मुर्गा काटने वाले औजार से सिर, दाहिने हाथ, पीठ और कमर पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में महिला के सिर से खून निकल आया और वह लहूलुहान हो गई, जिसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक चन्द्रकली केंवट के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,