बिलासपुर

नई पहल: पुलिस महिला मित्र पहुँचेंगी जरूरतमंद महिलाओं तक, सेनेटरी नेपकिन सहित अन्य सामाग्रियों का करेंगी वितरण

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना के खिलाफ जंग लडऩे वाले योद्धाओं में पुलिस की भी अहम भूमिका है। ऐसे हालात में पुलिस जिस तरह लोगों की मदद कर रही है, उससे आम जन में पुलिस की छवि मददगार की बनने लगी है। जिले में लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस ने स्लम एरिया के महिलाओं के लिए नई पहल की है। लॉक डाउन के दौरान महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने एक टीम संचालित करने का निर्णय लिया है। जिसका नाम पुलिस महिला मित्र टीम रखा गया है। जो महिलाओं को व्यक्तिगत आवश्यक व मेडिकल सामाग्री प्रदान करेंगी। मंगलवार को पुलिस कप्तान प्रशान्त अग्रवाल ने टीम को हरीझंडी दिखा रवाना किया।

मालूम हो कोरोना वायरस के कारण संपूर्ण लॉक डाउन होने से गरीब परिवार की महिलाओं को आवश्यक व्यक्तिगत एवं मेडिकल सामाग्री लेने में बहुत सी कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके मद्देनजर बिलासपुर पुलिस के आला अफसरों ने उक्त टीम का गठन करने के निर्देश पर थाना प्रभारी तारबाहर प्रदीप कुमार आर्य द्वारा थाने में एक टीम गठित किया गया। जिसमें महिला प्रधान आरक्षक 125 विमला मनहर के साथ महिला आरक्षक 1303 जिज्ञासा कौशिक व महिला आरक्षक 180 उत्तरी भारती शामिल है।

जो अब जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क आवश्यक व्यक्तिगत सामाग्री का वितरण करंगे। जिसको लेकर शहर के एनजीओ सहित अन्य संस्थानो ने भी इस पहल पर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित की है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...