सीपत

शहंशाहे छत्तीसगढ़ बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का 61 वाँ सालाना उर्स, दूर दूर से पहुँच रहे जायरीन….मांग रहे दुआएँ

रमेश राजपूत

बिलासपुर- लूथरा शरीफ स्थित सूफ़ी संत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह उर्फ शहंशाहे छत्तीसगढ़ का मजार हिंदू -मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल बना हुआ है। सोमवार को शहंशाहे छत्तीसगढ़ के मजार पर 61वें उर्स में हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मावलम्बियों की भारी तादाद उमड़ पड़ी। कई सालों से आस्था के केंद्र बने इस उर्स मेले में श्रद्धालुओं के द्वारा सूफ़ी संत बाबा के मजार पर चादर चढ़ाया गया। उर्स के इस पाक दिन को विशेष बनाने इस बार इंतेजामिया कमेटी द्वारा समाज के प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने विशेष पहल की गई, जहाँ प्रदेश भर के मुस्लिम समाज के मेघावी बच्चो का सम्मान किया गया, जिसमे समाज के ऐसे बच्चे जो 10वी 12वी की इम्तिहान में अच्छे नंबर हासिल किए है

प्रदेश के ऐसे चयनित 300 बच्चों का इस्तक़बाल किया गया। इस दौरान खास बात यह रही कि उर्स के तीसरे दिन होनहार बच्चों का सम्मान कर उन्हे भेंट स्वरूप पौधे दिये गए, ताकि वृक्षारोपण को बढ़ावा मिल सके। उर्स के तीसरे दिन शहंशाहे छत्तीसगढ़ के दरगाह में विश्व शांति की इच्छा शक्ति लेकर नगर विधायक शैलेश पांडे और हाईकोर्ट के एडवोकेट हमिदा सिद्दीक़ी पहुंचे थे, जिन्होंने देश प्रदेश सहित पूरे विश्व की शांति और खुशहाली को लेकर बाबा के दरगाह में मत्था टेक दुआ मांगी।

इस दौरान नातिया मुशायरा का भी आयोजन किया गया था। जिसमे देश के नामचीन शोरा ए किराम राही बस्तवी यूपी,जावेद नदीम नागपुर, मुख़तार नादिर जबलपुर, शुखनवर हुसैन रायपुर और अहमद रज़ा नागपुर, अब्दुल गनी ने अपनी नातिया की प्रस्तुति दी, जिसे सुन श्रोता झूम उठे।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन