बिलासपुर

जिले में चोरों का आतंक, कही टूटे ताले तो कही सेंधमारी, सुने मकानों और दुकानों को बना रहे निशाना

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले में लॉक डाउन के दौरान लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है, यहाँ तक कि मंदिर और ठेलों तक में चोर अपना हाथ साफ कर रहे है। बीते दो रातों में अज्ञात चोरों ने शहर के अलग अलग हिस्सों में दो चोरियों की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें पहली चोरी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगला के धुरिपारा में राजकुमार पटेल के दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोर ने नगदी एवं सामानों सहित 26 हजार से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया है, वही दूसरी चोरी की घटना सकरी थाना क्षेत्र की है जिसमें उसलापुर आशा नगर साईं आनन्दम रोड निवासी अक्षय जायसवाल के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का लॉक तोड़कर सोने की अंगूठी, कैमरा, मोबाइल सहित हजारों के सामानों को पार कर दिया है।

प्रार्थी के अनुसार बीते दिनों वह घर मे ताला लगाकर अपने गाँव पदमपुर तखतपुर के पास चला गया था, जिसे 26 अप्रैल को उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है और लाइट भी जल रही है, जिसपर उसने घर लौटकर पाया कि अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का लॉक तोड़कर घर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिन्होंने पूरे घर की तलाशी ली है और आलमारी में रखे कीमती सामानों को चोरी कर लिया है। दोनों ही मामलों में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...