मस्तूरी

घर से लापता युवती की नहर किनारे फांसी पर झूलती मिली लाश, गुमशुदगी दर्ज कराने पहुँचे परिजनों को मिली ख़बर

उदय सिंह

मस्तूरी- घर से लापता युवती की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुँचने वाले पिता को उसके मौत की खबर मिली, घटना थाना क्षेत्र के भदौरा की है, जहाँ बुधवार की सुबह लावर निवासी जमुना यादव उम्र 20 वर्ष की फांसी पर झूलती लाश ग्रामीणों ने देखी जिसकी सूचना कोटवार के द्वारा थाने में दी गई। मिली जानकारी के अनुसार युवती मंगलवार की सुबह 12 बजे घर से निकली थी जो शाम तक नही लौटी जिसकी तलाश करने के बाद भी जब वह नही मिली तो बुधवार को युवती के पिता मस्तूरी थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचे थे इसी दौरान पुलिस को युवती की लाश मिलने की सूचना मिली, पुलिस ने युवती के पिता को संदेह पर मौके पर लेकर गई जहाँ उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में पिता ने की।

युवती की लाश भदौरा नहर के किनारे बबूल के पेड़ पर गमछे के फंदे पर झूल रही थी, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। हालांकि युवती ने ऐसा क्यों किया आत्महत्या की वजह क्या है इसका पता नही चला पाया, युवती अपने घर से लगभग 8 किलोमीटर दूर कैसे पहुँची जैसे तमाम सवाल अनसुलझे रह गए है, जिसकी विवेचना पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,