जांजगीर चाँपा

मामूली विवाद पर आरोपीयो ने दुकानदार पर चलाया चाकू…शिकायत के बाद 2 आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – निर्माणधीन रोड में ब्रेकर बनाने के नाम पर उपजे विवाद के बाद प्रार्थी दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हड़हा का है। जहा दुकान संचालक रामकुमार यादव 10 जून को अपने दुकान के सामने रोड में ब्रेकर बनवा रहा था। तभी धरदेई भखराभाठा निवासी करन कुर्रे मौके पर पहुंचा और प्रार्थी के सामने ही निर्माणधीन रोड में ब्रेकर के ऊपर से ही अपनी बाइक निकाले की बात पर अड़ा रहा। जिसके बाद विवाद करते हुए आरोपी ने उक्त ब्रेकर से ही बाइक निकाल दी। जिसके कुछ समय बाद करन कुर्रे से अपने गांव के अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच रामकुमार यादव के साथ मारपीट करते हुए चाकू से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी आवाज सुनकर जब आसपास के लोग वहा पहुंचे तो आरोपी वहा से फरार हो गए। इधर घटना की लिखित शिकायत प्रार्थी ने शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद मामले में पुलिस ने 14 जून को धरदेई भखराभाठा निवासी करन कुर्रे और अनिरुद्ध कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद किया है। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, सहायक उप निरीक्षक कष्ण कुमार कोसले, प्रआर किशोर दीवान, आरक्षक सुंदर आनंत का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ... बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ...