बिलासपुर

ग्राम से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यालयों में युद्धस्तर पर चलेगा सफाई अभियान, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर–  जिले के सभी ग्राम से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यालयों में आगामी एक सप्ताह तक युद्धस्तर पर सैनेटाइजेशन एवं सफाई के लिए अभियान चलाया जायेगा। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने सभी अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन के कारण विभिन्न शासकीय कार्यालयों को बंद रखा गया था। अब इनमें कामकाज शुरू किया जा रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि ग्राम स्तर, जनपद, अनुविभाग, जिला मुख्यालय एवं जिले में स्थापित सभी संभागीय एवं वरिष्ठ कार्यालयों में स्वच्छता एवं सैनेटाइजेशन अभियान चलाया जाये। इसमें स्वच्छता के सभी मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए है कि सभी कार्यालय अपने जिला कार्यालय के माध्यम से सफाई का प्रतिवेदन कलेक्टोरेट की राहत शाखा में प्रस्तुत करेंगे साथ ही जिले के वाट्सअप ग्रुप एवं वेबसाइट में भी प्रतिदिन सफाई एवं सैनेटाइजेशन के फोटोग्रॉफ अपलोड करेंगे, कलेक्टर ने कहा कि किसी भी कार्यालय में गंदगी तथा सैनेटाइजेशन का अभाव नहीं होना चाहिये।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...