बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- देश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी, 24 घंटे में ही 1980 से अधिक मामले….प्रदेश में केवल 7 एक्टिव मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पूरी दुनिया मे हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस का कहर भारत में भी बेकाबू होता चला जा रहा है। विगत दिनों की अपेक्षा भारत में पिछले 24 घंटे में 1980 से भी अधिक नए मामले सामने आए है। यह एक दिन में नए मामलों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में संक्रमित मामलों की संख्या 39242 हो गई है। जिसमे से 1300 लोगो ने अपनी गँवा दी है। हालाकि इस संक्रमण से 10565 लोग ठीक भी हुए है। जो पंजीकृत संक्रमितों के संख्या के अपेक्षा केवल 26 प्रतिशत ही है। कोरोना का सबसे ज्यादा दंश 5 राज्यों में है, इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और राजस्थान शामिल हैं।

अब तक महाराष्ट्र में कोरोना ने मौत का तांडव मचाया है, इस महामारी ने राज्य के 521 मरीजो को मौत की नींद सुला दिया है, जिसमे शनिवार को 36 लोगो की जान गई है। राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12,296 हो गई है। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली और राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 3 से 5 हजार के बीच पहुँच चुकी है, तो वही मृतकों के आकडे़ भी सैकड़ो में है। इस बीच छत्तीसगढ़ में मेडिकल बुलेटिन के आधार पर पिछले 24 घन्टे में कोई नया मामला प्रकाश में नही आया है।

हालाकि बीते कुछ दिनों से सरगुजा संभाग के सूरजपुर ने कोरोना के खतरे को जरूर बढ़ा दिया है। जहाँ शनिवार को एक भी संक्रमित मरीज नही पाए गए है। जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ में केवल 7 ऐक्टिव केस बच गए है। जिनको भी ठीक करने स्वास्थ्य महकमा पुरजोर कोशिश कर रहा है। आपको बता दे प्रदेश में अब तक कुल 43 कोरोना पॉजिटीव केस मिले थे। जिसमें 36 मरीजो को ठीक कर लिया गया है। आकड़ो की माने तो प्रदेश में अब तक कुल 18881 संदिग्धों की जांच की गई है। जिसमे 17963 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है, तो वही 875 की जांच अब भी जारी है। इसके अलावा अब तक बिलासपुर संभाग में भी फिलहाल कोई भी नए केस की पुष्टि नही हुई है।

बिलासपुर में सर्वे अब भी जारी,अन्य राज्यो की ट्रैवल हिस्ट्री छान रही टीम..

स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना ही शहर के विभिन्न हिस्सो में सर्वे कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के 21 टीम के 103 सदस्यों द्वारा जोरापारा, बंगालीपारा, जबड़ापारा तथा आस पास के क्षेत्रों के 1452 घरों के माध्यम से 6485 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई । टीम द्वारा अन्य शहरों से आये व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई । स्कीनिंग के दौरान महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान की ट्रैवल हिस्ट्री स्वास्थ्य विभाग को मिली, जिनका आवश्यक उपचार किया गया ।

जिले का यह है कोरोना फैक्ट फाइल..

– अब तक विदेश व अन्य राज्य से लौटकर जांच कराने वालों की संख्या-1847

– शनिवार को मिले नए संदेही- 34

– अब तक घर में आइसोलेट होने वालों की संख्या- 1730 (1524 आइसोलेशन मुक्त)

– लिए गए कुल सैंपल- 654

– शनिवार को लिए गए सैंपल- 27

– निगेटिव रिपोर्ट- 592

– पॉजिटिव रिपोर्ट- 00

– रिपोर्ट का इंतजार- 62

error: Content is protected !!
Letest
अंधविश्वास की हैवानियत: जादू-टोना के शक में महिला की बर्बर हत्या.... पति-सौतन सहित चार आरोपी गिरफ्ता... पचपेड़ी: घर के अंदर मिली महिला की संदिग्ध लाश...जांच में जुटी पुलिस, मस्तूरी एसडीएम सहित कई तहसीलदारों के प्रभार में हुआ बदलाव...कलेक्टर ने की फेरबदल होली मनाने परिवार सहित बाहर गया था रियल एस्टेट कारोबारी...सूने घर में चोरों का धावा, 2 लाख से अधिक क... रायगढ़: अवैध कबाड़ और चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई....1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त, 6 ट्रक और 1 माजदा ... शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म...गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी:- शादी समारोह में शामिल 35 लोगो की बिगड़ी तबियत, उल्टी- दस्त और बेचैनी की शिकायत, अलग अलग अस्... होंडा सिटी कार की चोरी करने वाले 3 में से 1 आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से वाहन बरामद, 2 की तलाश जारी बिलासपुर: नेहरू नगर में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, सिर पटककर उतारा मौत के घाट...आरोपी फरार शादी में मां को छोड़कर लौट रहा था बेटा, रास्ते में सड़क हादसे में हुई मौत...तेज रफ्तार पिकअप ने मारी...