रायपुर

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 14 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 57….दुर्ग और कबीरधाम के राहत कैम्प से मिले मरीज

रमेश राजपूत

रायपुर- प्रदेश में कोरोना संक्रमण से प्रभावित नए 14 मरीज मिले है, जिनमे 8 मरीज दुर्ग जिले से और 6 मरीज कबीरधाम से है, वही इन 14 मरीजों में से 12 पुरुष और 2 महिला मरीज है। इस आंकड़े के सामने आते अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 57 तक पहुँच चुकी है, जिनमे से अब 21 एक्टिव केस ही शेष है, बाकी 36 मरीजों को स्वस्थ भी किया जा चुका है। 14 नए मरीज क्वारन्टीन के दौरान लिए गए सेम्पल की रिपोर्ट मिलने पर सामने आए है, जिन्हें दोनों जिलों से लिया गया था,

मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले के समनापुर और रेंगाखार राहत शिविर से इन मरीजो को डिटेक्ट किया गया है, जो मजदूर ग्रामीण महाराष्ट्र से लौटे थे, जिन्हें क्वारन्टीन किया गया था और सेम्पल लिया गया था। एम्स ने इसकी पुष्टि की है कि सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री अन्य प्रदेशों से यहाँ आने की है, फ़िलहाल सभी को एम्स में एडमिट किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 19 हजार 902 संभावित लोगों के सैंपल जांच के लिए लिये गए हैं, इनमें से 18848 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जबकि 997 की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत... धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन...7 ठिकानों पर छापे, 200 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अवैध धा... बिलासपुर: 6 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा, 24 लाख की ठगी; चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर समेत चार गिरफ... बच्ची के एक्सीडेंट के बाद भड़की भीड़... युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक में लगाई आग, बिल्हा के गो... हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु...