मस्तूरी

युवती पर जबरिया शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर हुई कार्रवाई, पुलिस ने शिकायत के बाद किया गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी– एकतरफा प्यार के नशे में चूर सरफिरे आशिक को आखिरकार मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ग्राम गतौरा की रहने वाली राधिका की मित्रता ग्राम मुड़पार के रोहित डहरिया से थी। इस बीच राधिका से वह एकतरफा प्यार करने लगा। लेकिन इससे राधिका और उसका पूरा परिवार खुश नही था। लिहाजा उन्होंने युवक के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जिससे आगबबूला हुए रोहित डहरिया ने अपने प्रेमिका से शादी कराने जबरिया दबाव बनाने लगा। जिससे तंग आकर राधिका 12 मार्च को बिना बताए कही चली गई थी। जिसपर परिजनों ने मस्तूरी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जिसकी भनक रोहित डहरिया को लग गई। जिससे आक्रोशित होकर वह 24 मार्च को राधिका के घर आ धमका और घर मे उपस्थित सदस्यों से गाली गलौज कर विवाद किया। वह तैश में आकर अपने प्रेमिका से शादी नही होने की स्थिति में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवकी की धमकी से डरे युवती के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को मस्तूरी थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिस पर स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए, धारा 294 , 452 , 506 भादवि के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,