अम्बिकापुर

घायलों की मदद के लिए रुका मंत्री का काफिला, केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने दिखाई संवेदनशीलता…देखिये वीडियो

रमेश राजपूत

अंबिकापुर – अंबिकापुर से मैनपाट जाते हुए कंठी में एक जगह दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवारों पर मंत्री अमरजीत भगत की नज़र पड़ी। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल काफिला रुकवाया और वस्तुस्थिति जानने उतर पड़े। उन्होंने घायलों के देखकर तत्काल जिला कलेक्टर को फ़ोन कर सहायता भिजवाने को कहा। सहायता पहुँचते तक वो वहीं ठहरे रहे। दोनों घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल अम्बिकापुर ले जाया गया है। गौरतलब है कि आज से मैनपाट महोत्सव की शुरुआत हो रही है, जिसमें शामिल होने मंत्री भगत मैनपाट जा रहे थे।पहले भी ऐसे वाकिये हो चुके हैं जब मंत्री ने अपने काफिले की ही गाड़ी से घायलों को हॉस्पिटल तक पहुंचने का काम किया था। जरूरतमंदों के लिए आगे बढ़ कर मदद करना हमेशा ही एक सकारात्मक कदम होता है। मंत्री अमरजीत भगत हमेशा कहते हैं कि हमारी सहृद्यता और संवेदनशीलता से किसी परिवार की खुशी खोने से बच सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,