मुंगेलीमौसम

दिन भर झुलसा देने वाली तेज गर्मी के बाद मुंगेली में शाम को हुई राहत की बारिश, तेज अंधड़ भी चली

आकाश दत्त मिश्रा

पिछले 1 सप्ताह से पूरे प्रदेश की तरह मुंगेली में भी सूरज देवता अंगारे बरसा रहे थे। बुधवार को भी पूरे दिन लोगों ने गर्मी का सामना किया । सुबह से ही लू का एहसास होता रहा। तापमान 46- 47 डिग्री के आसपास होने से लोग घरों से बाहर निकलने में भी गुरेज करते दिखे। इसी बीच शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और 5:00 बजे के करीब आसमान में बादल उमड़ घुमड़ आए। इसी के साथ तेज आंधी चलने लगी और देखते ही देखते बादल बरसने भी लगे ।

इस दौरान इतनी तेज हवा चली की छत में रखें पानी के टैंक उड़ कर सड़क पर पहुंच गए। शहर में लगे होर्डिंग्स भी उड़ गए। कई पेड़ों की टहनियां टूट कर सड़क पर गिर गई। कुछ देर की बारिश में ही मुंगेली अस्त-व्यस्त हो गया। जिसे जहां ठौर मिला, उसने वहां सर छुपा कर खुद का बचाव किया। लेकिन मौसम की पहली बारिश का लोगों ने लुत्फ़ भी लिया । कुछ लोग बारिश में भीगते भी नजर आए। वहीं इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और पारा अचानक कई डिग्री नीचे चला गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,