जांजगीर चाँपा

अकलतरा हाईवे लूट कांड का हुआ खुलासा….सीपत क्षेत्र के तीन आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से स्कार्पियो और नगदी बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – पुलिस ने थाना अकलतरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह लूट की घटना 15-16 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात अकलतरा नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर हुई थी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए सघन जांच शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा रखा था और चेहरे पर नकाब पहना हुआ था। वारदात के बाद जांजगीर सायबर सेल की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में लगातार तकनीकी जांच की। करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अमन साहू पिता श्याम सुन्दर साहू 20 वर्ष सा. खम्हरिया थाना सीपत बिलासपुर, असीफ उर्फ छोटू खान पिता अब्दुल मजीद खान 21 वर्ष सा. मडई थाना सीपत बिलासपुर ,

प्रियांशु गांगुली पिता स्व. अमर दास गांगुली 21 वर्ष सा. खम्हरिया थाना सीपत बिलासपुर शामिल हैं आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG12BF8880, एक चाकू, एक लोहे का रॉड और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी रतन नायक, जो ट्रक चालक है, अपने हेल्पर के साथ चांपा से माल भरकर अहमदाबाद जा रहा था। अकलतरा फ्लाईओवर पर पीछे से आई स्कार्पियो ने ट्रक को रोका और तीन आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए ट्रक से 85 हजार रुपये नगद लूट लिए थे।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(4), 296, 115(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में सायबर सेल और अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर