छत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री ने की दो महत्वपूर्ण घोषणा 1 अप्रैल से बिजली बिल हाफ पर शुरू होगा काम

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी ने भी कर्ज माफी की बात कही थी, मगर किसानों को सिर्फ धोखा मिला

आकाश दत्त मिश्रा

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंगेली पहुंचे, जहां उन्होंने जरहागांव मिनी स्टेडियम में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और किसान सम्मान समारोह में आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि किसानों के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्ज माफ किए जाएंगे ।वहीं एक अप्रैल से बिजली बिल हाफ करने के निर्णय पर भी काम आरम्भ हो जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री बघेल ने मुंगेली की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरवा, गरुवा,घुरवा बारी
योजना को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना से संबंधित 15 गौठान निर्माण कार्यों का भी उन्होंने रविवार को शिलान्यास किया ।जरहागांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द किसानों के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्ज भी माफ कर दिए जाएंगे ,क्योंकि अब तक उन पर यह आरोप लगता रहा है कि अधिकांश किसानों को कर्ज माफी का लाभ इसलिए नहीं मिल पाया क्योंकि उन्होंने ग्रामीण बैंकों की जगह राष्ट्रीय बैंकों से कर्ज लिया था। उन्होंने यहां यह भी कहा की 1 अप्रैल से बिजली बिल हाफ योजना पर भी काम आरंभ हो जाएगा। इस सभा में मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी ने भी कर्ज माफी की बात कही थी, मगर किसानों को सिर्फ धोखा मिला और जब कांग्रेस ने सचमुच किसानों का कर्जा माफ किया है तो धरमलाल कौशिक आरोप लगा रहे हैं कि कर्जा माफ सही ढंग से नहीं हुआ। लेकिन प्रदेश के किसान जानते हैं कि उनका सच्चा हितैषी कौन है ।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई मुद्दों पर प्रहार किए। जरहा गांव की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बीजेपी नेताओं ने ही गौशाला का संचालन किया जिस में गायों को चारा देने की जगह खुद मलाई डकारते रहे लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में नरवा गरुवा,घुरवा बारी योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा।

उन्होंने जरहा गांव में सुराजी योजना की नींव रखी।यहाँ पत्रकारों से भी बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मुंगेली में उद्योग धंधे की स्थिति बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे ।रेल लाइन के सर्वे का काम पूरा हो चुका है ।जल संसाधन विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही न किए जाने के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कार्रवाई करेंगे तो विरोधी आरोप लगाएंगे कि मुंगेली को बदलापुर बनाया जा रहा है । आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के सवाल को मुख्यमंत्री ने टाल दिया। मुंगेली के एक पत्रकार ने जब उनसे सवाल किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खराब प्रदर्शन के बाद अब पार्टी का निर्णय क्या होगा तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि यह पार्टी स्तर का फैसला है जिसे वे सार्वजनिक नहीं कर सकते। संगठन इस पर फैसला लेगा और आगे की रणनीति इसी आधार पर तय की जाएगी। मुंगेली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उड़न खटोला ताला के लिए रवाना हो गया।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...