बिलासपुर

डिजी पे सखी भुगतान में बिलासपुर अग्रणी, देश के टॉप 5 जिलों में शामिल हुआ, जिले के वीएलई सर्वाधिक ट्रांजेक्शन कर देश में रहे पहले नंबर पर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लॉकडाउन के दौरान माह अप्रैल में डिजी पे (सखी) भुगतान में बिलासपुर जिला देश के शीर्ष 5 जिलों में शामिल रहा। वहीं जिले के ग्राम स्तरीय उद्यमी, (वीएलई) सर्वाधिक ट्रांजेक्शन कर देश में पहले नंबर पर रहे।शासकीय योजनाओं की राशि के डिजिटल भुगतान में बिलासपुर जिले ने पूरे देश में शीर्ष पांच जिलों में शामिल होकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने इसके लिए डीजी पे सखी और ग्राम स्तरीय उद्यमियों को बधाई दी है और कहा है कि कोरोना की रोकथाम में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है। कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के चलते लोग जब घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। तब उनकी जरूरतों के लिए बैंक से राशि ले जाकर डिजी पे सखी और ग्राम स्तरीय उद्यमी (वीएलई) उनके घर पहुंचा रहे हैं।

घरों तक पहुँच कर रहे भुगतान...

जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत स्व सहायता समूह की 109 महिलायें सामान्य सेवा केन्द्र (सीएससी) से डिजी पे सखी के रूप में पंजीकृत हैं साथ ही ग्राम स्तरीय उद्यमी भी पंजीकृत हैं जिन्हें सीएससी आईडी प्रदान की गई है। इनके द्वारा ग्राम स्तर पर ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीणों को मनरेगा, पेंशन, जन-धन, किसान सम्मान निधि, अनुदान एवं अन्य राशि के भुगतान की बैंकिंग सुविधाएं उनके घरों में ही उपलब्ध कराई जा रही है ताकि लोगों को राशि आहरण हेतु बैंक तक नहीं जाना पड़े। डीजी पे सखी और वीएलई मोबाइल और फिंगर प्रिंट डिवाइस लेकर घरों-घर पहुंचते हैं और उन्हें बैंकों में जमा उनकी राशि का नगद भुगतान करते हैं। जिला पंचायत द्वारा प्रत्येक डीजी सखी को एक हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है।

प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर उन्हें 15 रुपये तक कमीशन प्राप्त हो रहा है। जिले में अप्रैल 2020 में सर्वाधिक 2 करोड़ 54 लाख रुपये के 22 हजार 277 ट्रांजेक्शन डिजी पे सखी एवं वीएलई के माध्यम से किये गये। यह ट्रांजेक्शन देश में चैथे स्थान पर है। गौरेला के कोरजा निवासी वीएलई मिथिलेश कुमार ने सर्वाधिक 1024 ट्रांजेक्शन कर 64 लाख 55 हजार का भुगतान डिजी पे के माध्यम से किया है, जिसका जिले को चैथे स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त ग्राम लिमतरा मस्तूरी की डिंडेश्वरी सिंह ने 598 ट्रांजेक्शन कर 7 लाख 50 हजार का भुगतान किया। ग्राम कोरजा, गौरेला की लक्ष्मी वर्मा 534 ट्रांजेक्शन कर हितग्राहियों को 6 लाख का भुगतान किया। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम उरतुम की कला लहर्षे ने 438 ट्रांजेक्शन कर 4 लाख 85 हजार का भुगतान किया। डिजी पे सखी एवं ग्राम स्तरीय उद्यमी सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने कार्य में लगे रहते हैं। इसका सर्वाधिक लाभ उन लोगों को मिल रहा है जो वृद्ध, अशक्त अथवा दिव्यांग हैं।  इनकी सक्रियता से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन में भी लोगों को परेशानी नहीं हो रही है और घरों पर ही शासन की योजनाओं की राशि का भुगतान प्राप्त कर रहे हैं। जिले के 1350 सीएससी सेंटर्स के माध्यम से यह योजना चलाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ...