बिलासपुर

प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था देखने कलेक्टर ने तिफरा बस स्टैण्ड और बहतराई स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंच रहे हैं। इन मजदूरों की स्वास्थ्य जांच उनके भोजन और ठहरने के लिये जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिसका जायजा लेने के लिये कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने तिफरा बस स्टैण्ड और बहतराई स्टेडियम का निरीक्षण किया। तिफरा बस स्टैण्ड में बड़ी संख्या में मजदूरों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने वहां जाकर व्यवस्था देखी। उनके निर्देश पर सभी मजदूरों को तत्काल भोजन उपलब्ध कराया गया। बिलासपुर जिले के लगभग 200 मजदूरों को बहतराई स्टेडियम भेजा।

जहां उनका स्वास्थ्य जांच कर और भोजन कराकर उन्हें उनके निवास के गांव में क्वारेंटाईन पर रखने के लिये भेजा गया। तिफरा बस स्टैण्ड में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित राज्य के जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, कोरबा आदि के सैकड़ों श्रमिक उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी मजदूरों को उनके गृह राज्य और जिले में भेजने की तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। तिफरा बस स्टैण्ड में लगातार मजदूरों की आवाजाही को देखते हुए उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि यहां आने वाला कोई भी मजदूर भूखा न रहे। इसलिये बस स्टैण्ड में ही उनके लिये भोजन बनाने की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने बहतराई स्टेडियम में भी निरीक्षण किया।

जहां अन्य राज्य एवं जिलों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को ठहराया जा रहा है। उनकी स्वास्थ्य जांच कर और उन्हें भोजन कराकर उनके गंतव्य तक बसों से रवाना किया जाता है। बहतराई स्टेडियम में अभी तक 600 से ज्यादा मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। यहां स्वास्थ्य विभाग की दो टीम शिफ्टों में कार्य करती है। डाॅक्टर सहित लैब टेक्नीषियन एवं अन्य स्टाॅफ 25-25 की संख्या में शिफ्टों में काम कर रहे हैं।

स्टेडियम में मजदूरों को ठहरने के लिये बेहतर इंतजाम किये गये हैं। कूलर, पंखे, गद्दे की व्यवस्था है तथा उन्हें उनके भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था है। छोटे बच्चों के लिये दूध भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर ने इस केन्द्र का निरीक्षण किया और निरंतर साफ-सफाई तथा सेनेटाईजेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी प्रवासी मजदूर यहां लाए जा रहे हैं। उनकी स्वास्थ्य जांच करें, उन्हें खाना खिलायें और उनके गांवों की ओर रवाना करें। किसी भी हाल में प्रवासी मजदूरों को कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...