अवर्गीकृत

एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा रिश्वतखोर पटवारी को

डेस्क

पूरे देश भर में बेईमानों पर नकेल कसने का दौर जारी है। इसी कड़ी में तखतपुर में भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों धर दबोचा। घोंघाडीह के किसान बाला राम यादव से गनियारी के पटवारी रामअवतार दुबे ने उसकी जमीन की पर्ची बनाने के एवज में 20,000 रु रिश्वत की मांग की थी।

किसान ने पहले तो यह रकम देने में असमर्थता जताई तो पटवारी उसे परेशान करने लगा । जिसके बाद परेशान हाल किसान बालाराम ने पटवारी की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर के दफ्तर में कर दी। जिनके बताये अनुसार गतिविधियों को किसान बालाराम यादव ने अंजाम दिया। बुधवार को तय योजना के तहत केमिकल लगे नोट के साथ किसान, पटवारी अवतार दुबे से मिला और उसे रिश्वत के 20 हज़ार रुपये की रकम अदा कर दी ।

।वही तैनात एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी रश्मीत कौर चावला के नेतृत्व में तखतपुर पहुंची टीम ने इशारा मिलते ही रिश्वतखोर पटवारी को तखतपुर महाराणा प्रताप चौक के पास धर दबोचा। केमिकल से रंगे हाथों की धुलाई करते ही पटवारी की कारगुजारी का पर्दाफाश हो गया।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ... मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न...