बिलासपुर

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने वाले बच्चे की उपचार के दौरान मौत, गंभीर अवस्था में सिम्स में कराया गया था भर्ती

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चिल्हाटी के पुरानी बस्ती में हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से गंभीर बच्चे की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसे शुक्रवार की शाम सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार चिल्हाटी में रहने वाला 12 वर्षीय जाकिर मोहम्मद शुक्रवार दोपहर को बकरी चराने घर से निकला था। इस बीच करीब 4.30 बजे वह बकरी के लिए चारा लेने की मंशा से पुरानी बस्ती स्थित एक बाउंड्रीवाल मे चढ़ रहा था कि बाउंड्रीवाल से लगे 11 केवी के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह दूर छिटक जा गिरा। महज चंद मिनटों में ही मासूम का पूरा शरीर बिजली से झुलसा गया था, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सहित परिजन भी मौके पर पहुँचे। जिन्होंने जाकिर मोहम्मद को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान जाकिर की मौत हो गई। जिसकी जांच  सरकंडा पुलिस कर रही है। आपको बता दे जाकिर मोहम्मद के सर से पहले ही उसके पिता समीर मोहम्मद का साया उठ चुका है, उसकी माँ अपने चार बच्चो के सहारे ही अपनी जिन्दगी जी रही थी, लेकिन शनिवार को सबसे छोटे बेटे की मृत्यु की सूचना ने पूरे परिवार को ग़मगीन कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस