बिलासपुर

सीके केशरवानी चौथी बार बने अध्यक्ष, राकेश मोहन पाण्डेय सचिव…..हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव नतीजे

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदाताओं ने सीके केशरवानी को चौथी बार अध्यक्ष चुना है। वहीं, कई वर्षों से सचिव का दायित्व निभा रहे अब्दुल वहाब खान को नकारते हुए राकेश मोहन पांडेय को सचिव की जिम्मेदारी दी है।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर शहर में खासी गहमागहमी रही।
मतदाता सूची को लेकर विवाद के बीच मतदान
उल्‍लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए चुनाव की घोषणा की गई थी। इस चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाओं और अटकलों का दौर भी चल रहा था। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदाता सूची को लेकर विवाद के बीच सोमवार की सुबह 10 बजे से मतदान हुआ था। इस दौरान 636 मतदाताओं ने मतदान किया। मंगलवार की सुबह 10 बजे निचले क्रम से मतगणना शुरू की गई। मतदाता सूची में विवाद पर कुछ समय के लिए गहमागहमी भी रही। इसमें कार्यकारिणी सदस्यों के मतपत्र की गिनती सबसे पहले पूरी की गई। अंत में अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती की गई। मताें की गणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने पूर्व अध्यक्ष सीके केशरवानी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इसी प्रकार राकेश मोहन पांडेय सचिव, ग्रंथालय सचिव अरविंद दुबे, उपाध्यक्ष उमाकांत चंदेल, सह सचिव अस्र्णेन्द्र मिश्रा निर्वाचित हुए, वही विवेक सिंघल, अच्युत तिवारी, अभिषेक पांडेय, आशुतोष शुक्ला, जितेन्द्र गुप्ता, अजय चंद्रा व चंद्रप्रकाश लहरे कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जीत के बाद विजयी पदाधिकारियों को अन्‍य सदस्‍यों ने बधाई दी।

error: Content is protected !!
Letest
सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला