रायपुर

प्रदेश में 17 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पहचान, एक ही दिन में संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 86 पर….संख्या और बढ़ने की संभावना

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर/जांजगीर चाम्पा – छत्तीसगढ़ प्रदेश में रविवार देर शाम थोक की संख्या में कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे रायपुर संभाग के 16 तो एक जांजगीर चाम्पा का बताया जा रहा है। जिसे मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एकाएक बढ़ कर 86 पहुँच गई है। जिनमे केवल 59 मरीज ठीक हो चुके है। जबकि 27 कोरोना के एक्टिव मरीज है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग के बालोद से 7,बलौदा बाजार से 6 और कवर्धा से 2 सहित 1 राजिम से कोरोना केस की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना पॉजिटव एक और मरीज की पुष्टि हुई है, बताया जा रहा है कि रविवार को जिले में कोरोना मरीज के रूप में चिन्हित किया गया है वह भी कोरोना पॉजिटिव मरीज अन्य पांचों कोरोना संक्रमित मरीजो के साथ बम्हनीनडीह ब्लाक के खपरीडीह के कोरेन्टीन सेंटर में कोरेन्टीन किया गया था, जांजगीर चाम्पा जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या पांच से बढ़ कर छः हो गई है , इन 17 नए मामलों में 15 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, उनमें से ज्यादातर प्रवासी मजदूर या उनके करीबी संपर्क हैं।

अभी कई लोगो का रिपोर्ट आना बाकी है ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है की प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है, इसके अलावा जानकारो के अनुसार प्रदेश में विभिन्न जिलों से से और भी पॉजिटिव केस सामने आ सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...