मस्तूरी

स्वीप क्रिकेट:- खेल के माध्यम शत प्रतिशत मतदान का अभियान…स्वीप इलेवन और नव मतदाताओं के बीच मस्तूरी में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

उदय सिंह

मस्तूरी – मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मस्तूरी में स्वीप इलेवन और मस्तूरी विधानसभा के नव मतदाताओं के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नव मतदाताओं की टीम प्रतियोगिता में विजयी रही। स्वीप इलेवन टीम में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल, एसडीएम मस्तूरी बजरंग वर्मा,

सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी पीयूष तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर सत्यव्रत तिवारी, ओम पाण्डेय और स्वीप समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे। पांच ओवर के मैच में स्वीप समिति द्वारा तीन विकेट पर 35 रन बनाया गया।

रनों का पीछा करते हुए नवमतदाताओं की टीम ने यह मैच पांच ओवर पूरे होने के पहले ही जीत लिया। विजेता टीम को श्री अजय अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतभागियो को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वयं और अपने आस पास के सभी मतदाताओं को जागरूक करने की अपील किया गया। प्रतिभागियों को स्वीप नोडल द्वारा मतदान शपथ भी दिलाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...