बिलासपुर

खबर का असर: प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी..गढ़वट के रोजगार सहायक को नोटिस जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत गढ़वट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राही की मजदूरी राशि के भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा जांच दल गठित कर मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर रोजगार सहायक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्रप्रकाश बैसवाड़े एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत पर जांच दल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जांच में पाया गया कि बिना हितग्राही की लिखित सहमति के अन्य व्यक्तियों को 35,415 रुपये की राशि का भुगतान नियम विरुद्ध तरीके से किया गया। इस संबंध में ग्राम रोजगार सहायक राकेश सिदार को नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने दो टूक कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में प्राप्त जवाब एवं तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...