रतनपुर

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, चरित्र शंका और विवाद बनी वजह….पुलिस पहुँची आरोपी तक

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- नगर में खंडोबा पारा में 26 वर्षीय विवाहिता सुकृता रात्रे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है, जैसा कि पूर्व से ही पुलिस का संदेह पति हरप्रसाद रात्रे पर ही था, जिससे पूछताछ की जा रही थी, जिसने आखिरकार अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया है कि उसने अपनी पत्नी की पहले गला दबाकर कर हत्या करने की कोशिश की जिससे उसकी मौत न होने पर उसने धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी, फिर वह लाश को ठिकाने लगाने की सोच रहा था, लेकिन वह ऐसा नही कर पाया, वही उसने इस हत्या के पीछे अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका को वजह बताया है, जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद होता था।

मृतिका

मृतिका के पिता ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि उसका दामाद उसकी बेटी को प्रताड़ित करता है, जो आए दिन मारपीट कर शारिरिक और मानसिक रूप से चोट पहुंचता था। सोमवार को इस समस्या के निबटारे के लिए सामाजिक बैठक भी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही सुकृता की हत्या उसके पति ने कर दी। फ़िलहाल सुकृता तो जीवित नहीं है, जो सामने आ कर कोई अग्नि परीक्षा दे और अपने चरित्र की पवित्रता साबित करे। ऐसे में अपनी पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी अब उसकी मौत के बाद उसके चरित्र पर दोष लगा अपनी करतूतों का ठीकरा उस पर मढ़ रहा है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति हरप्रसाद रात्रे को गिरफ्तार कर अपनी कार्रवाई कर रही है।

मासूम हुई अनाथ…..इस हत्या के वारदात ने एक 8 माह की मासूम के सिर से माँ का साया छीन लिया तो वही अब जो बाप का फर्ज निभाता वह जेल चला जायेगा, ऐसे में उस मासूम को एक अनाथ की तरह ही जिंदगी जीनी पड़ेगी, जिसे उसके ही परिवार के लोग शायद उस मां की तरह ममता और दुलार दे पाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...