बिलासपुर

बिलासपुर:- अरपा विहार हत्याकांड खुलासा, मच्छरदानी के रस्सी से गला घोंटकर की गई हत्या… मृतक का बेटा और दामाद ही निकले आरोपी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत अरपा विहार कॉलोनी में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में मृतक शंभू राम साहू के ही बेटे जय किशन साहू 21 वर्ष और दामाद किशन साहू 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि अरपा विहार में शंभू राम साहू अपने घर के अंदर मृत अवस्था में पड़े हैं और सिर में चोट के कारण मौत होना बताया गया था।

प्रारंभिक सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शंभू राम साहू की मौत हत्या के कारण हुई है, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा एवं चौकी प्रभारी मोपका की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पारिवारिक पहलुओं की गहन जांच की।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतक के बेटे जय किशन साहू और दामाद किशन साहू से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि 11 दिसंबर की रात घर के अंदर शंभू राम साहू के गले में रस्सी का फंदा बनाकर दबाकर उसकी हत्या की गई। आरोपियों ने बताया कि शंभू राम साहू शराब का आदी था और नशे में अक्सर घरवालों के साथ मारपीट करता था।

इसी बात से तंग आकर दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरे मामले के खुलासे में सरकंडा थाना और मोपका चौकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,