पचपेड़ी

पचपेड़ी : फिर गर्माया कथित धर्मांतरण का मामला, जोंधरा में प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदुओ को बरगलाने का आरोप..शिकायत पर पास्टर के खिलाफ़ अपराध दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा में कथित रूप से धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम जोंधरा निवासी आत्मा आनंद पिता कामता प्रसाद उम्र 26 वर्ष ने थाना पचपेड़ी में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है, जिस पर पुलिस ने आरोपी सुखनंदन लहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रार्थी आत्मा आनंद ने अपने आवेदन में बताया कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 11 बजे गांव के ही निवासी एवं पास्टर बताए जा रहे सुखनंदन लहरे द्वारा अपने घर में भोले-भाले ग्रामीणों को भोजन एवं स्वास्थ्य लाभ का प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। आरोप है कि इस प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू ग्रामीणों का ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल थे। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त घटना से प्रार्थी सहित अन्य ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुखनंदन लहरे के विरुद्ध बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है।थाना प्रभारी पचपेड़ी ने बताया कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों, गवाहों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार के अवैध धर्मांतरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...