बिलासपुर

प्रदेश में 24 घंटे में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज आये सामने, संक्रमितों की संख्या पहुँची 108 पर….राजनांदगांव, अम्बिकापुर और रायगढ़ के बाद बालोद, बलौदाबाजार से मिले मरीज

रमेश राजपूत

बिलासपुर- देश के बाद अब प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी बढ़त दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में 24 घंटे में 13 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमे राजनांदगांव से 4,कोरबा और मुंगेली जिले से एक-एक मरीज शामिल है। जिसमे मुंगेली जिले में कोरोना संक्रमित का यह पहला मामला देर रात सामने आया है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव युवक मुंगेली के रामपुर का रहने वाला है जो हाल ही में आगरा से मुंगेली लौटा था।

इसी तरह कोरबा के रहने वाले कोरोना पॉजिटीव युवक की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की थी। जिन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। वही बुधवार को रायगढ़, अम्बिकापुर और डोंगरगढ़ से एक एक और बालोद से 2, बलौदाबाजार से 2 मरीज की पुष्टि हुई है, जिनके इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दे अब इन संक्रमितों को मिलाकर प्रदेश में कुल कोरोना के मरीजो की संख्या बढ़कर 108 हो गई है।

तो वही इससे 59 मरीज ठीक हो चुके है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीज 48 हो गए है, जिनका सघन इलाज किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...