बेलतरा

लड्डू से तौलकर किया जा रहा भाजपा प्रत्याशी सुशांत का स्वागत.. गांवों का सघन दौरा कर सुशांत ने किया जनसंपर्क

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– बेलतरा से भाजपा के प्रत्याशी सुशांत शुक्ला का क्षेत्र में अनूठे ढंग से स्वागत किया जा रहा है। आज जनसंपर्क के दौरान ग्राम पंचायत सेमरताल पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रत्याशी सुशांत शुक्ला को 90 किलो लड्डू से तौलकर स्वागत किया।चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आते जा रही है प्रत्याशियों सक्रियता बढ़ते ही जा रही है।

बेलतरा से भाजपा के प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने कहा की भाजपा ने अपने संकल्प पत्र जारी किया है जिसकी गारंटी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। छ.ग. में भाजपा की सरकार बनते ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रूपये में किसानों से धान की खरीदी की जाएगी,जिसका एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। विवाहित महिलाओं को 12 हजार की सहायता राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 लाख आवास के लिए राशि आबंटित की जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त उपचार मिलेगा,यह सब भाजपा देगी। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए सुशांत शुक्ला ने कहा की कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ छलावा है 2018 में भी वादा किया था

पर आधे से ज्यादा वादे आज भी अधूरे है। अब जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी,आने वाले 17 नवंबर को कमल छाप पर बटन दबाकर राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी। आज जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चुनाव संचालक विधायक रजनीश सिंह,जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ,जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू,जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल विधानसभा संयोजक शंकरदयाल शुक्ला,पूर्व विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान,मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन,महामंत्री मनीष कौशिक,राजेन्द्र साहू समेत समस्त कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहें

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट