
डेस्क

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के सप्ताह समय पर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर सेवा सप्ताह मनाने का आह्वान किया है , इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल बिलासपुर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने सोमवार शाम 5:00 बजे पंडित देवकीनंदन दीक्षित चौक पर कार्यक्रम आयोजित करके जनता एवं व्यापारी भाइयों के बीच जाकर अपने आसपास के स्थान अपने शहर अपने मोहल्ले को अमानक प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग ना कर नगर को प्लास्टिक मुक्त करने का आग्रह किया। देवकीनंदन चौक पर आने जाने वाले नागरिक जनों एवं देवकीनंदन चौक व्यापारी संघ के व्यापारियों तिलक नगर मुख्य मार्ग पोस्ट ऑफिस चौक बृहस्पति बाजार होते हुए विवेकानंद उद्यान एवं राघवेंद्र राव सभा भवन के पास मुंगेली नाका से मंगला चौक तक व्यापारी भाइयों दुकानदार एवं नागरिकों माताओं बहनों को कपड़े का थैला भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर फोटोयुक्त संदेश स्वरूप सभी को वितरित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सम्मानीय नरेंद्र मोदी ने केंद्र की पूर्व भाजपा सरकार एवं वर्तमान केंद्र की सरकार की नीति मोदी की सोच देश ही नहीं वरन विदेशों में भी स्वच्छता एवं योग का संदेश पूरे विश्व में भारत का नाम विश्व पटल पर स्वच्छ भारत स्वच्छ भारत मिशन के तहत अग्रणी रूप में जाना जाता है वर्तमान केंद्रीय सरकार माननीय मोदी जी की दूरगामी नीति चाहे वह भारतवर्ष में नदियों के जल संरक्षण चाहे सुदूर ग्रामीण अंचलों से शहर तक स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार और रहने के लिए मकान से लेकर देश की सुरक्षा आर्थिक समृद्धि इन सभी बातों पर केंद्रीय सरकार कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत को साकार रूप दे रही है गर्व के साथ देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता माननीय नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत जागृति एवं प्रेरणा देने वाले कार्यक्रम अपने क्षेत्र एवं जनता के बीच आयोजित कर मोदी जी का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है।पश्चिम मंडल के सदस्यता प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में बहुत साहसिक निर्णय लेते हुए देश को विकास की गति में आगे बढ़ाया है उनके जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी के आह्वान पर नगर में सेवा सत्ता के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप एवं अजीत सिंह भोगल सभी को कहा कि वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 11 तक सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर घर मैं संपर्क कर स्वच्छता सेवा संदेश देकर सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया जा रहा है।सेवा सप्ताह के अंतर्गत संदेश के रूप में थैला वितरण कार्यक्रम में सहदेव कश्यप अजीत सिंह भोगल कार्तिक यादव आनंद दुबे बबलू कश्यप दिलीप सोनवानी सुभाष जैन अमित चतुर्वेदी सुखविंदर सिंह सीमा पांडे सोनाली सरकार सीमा खुटी यारे प्रतिभा मिश्रा ऊषा भास्कर मनीषा धुमाल दीपक श्रीवास्तव चंदू पटेल संजीव गुप्ता राहुल पमनानी नंदन गवई पंकज श्रीवास्तव अमित कश्यप धर्मेंद्र चंद्राकर आनंद कश्यप कालेश्वर सूर्यवंशी प्रसाद देशमुख रामायण सूर्यवंशी विकास शुक्ला मुकेश भारत जगदीश रात्रि प्रदीप यादव सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
