पचपेड़ी

लोहर्सी की प्रिंसी यादव ने हाई स्कूल परीक्षा में किया कमाल… 91.5% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

उदय सिंह

मस्तूरी – शिक्षा संस्कार पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोहर्सी की छात्रा कुमारी प्रिंसी यादव ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 91.5% अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय, परिवार और पूरे लोहर्सी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में प्रिंसी की शानदार सफलता ने न सिर्फ उसकी मेहनत को दर्शाया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

प्रिंसी यादव के पिता परमेश यादव और माता शीला यादव ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उसे पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। प्रिंसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रिंसी को बधाई देते हुए कहा कि वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रिंसी भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूएगी। स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रिंसी को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं क्षेत्र की शैक्षणिक छवि को निखारती हैं।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन...