बिलासपुर

तालाब में डूबने से युवक की मौत, तालाब पार करने की कर रहा था कोशिश….फिर लगा डूबने, जब तक निकाला गया बाहर थम चुकी थी सांस

रमेश राजपूत

बिलासपुर– सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित नवा तालाब में बुधवार की सुबह नहाने गए एक युवक को तालाब पार करने की कोशिश करना भारी पड़ गया, इस कोशिश में वह गहराई में डूब किया और उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा के ही अटल आवास में रहने वाले 18 वर्षीय युवक सूरज उर्फ महेंद्र सेन्द्रे पिता गन्नू सेन्द्रे बुधवार को जिद कर घर से तालाब में नहाने पहुँचा था, जो तालाब को पार करने की कोशिश कर रहा था,

तभी वह डूबने लगा आस पास के लोगों ने युवक को डूबते हुए देखा और बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक युवक गहराई में चला गया और उसकी सांसे थम गई। युवक को बाहर निकालकर सरकंडा पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पंचनामा पश्चात पीएम के लिए भेज दिया वहीँ लोगों से घटना की जानकारी लेकर अपनी विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...