बिलासपुर

सोशल मीडिया में छात्रा के चरित्र के संबंध में आपत्तिजनक बयान…..भाजपा नेता के खिलाफ फूटा गुस्सा किया चक्काजाम

बिलासपुर- आपत्तिजनक बयान देने वाले स्थानीय भाजपा नेता बिज्जू राव के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को पीड़ित छात्रा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नही मिलने से ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर लालखदान चौक में चक्काजाम कर दिया। ग़ौरतलब है की दोमुहानी गाँव मे रहने वाली छात्रा के साथ गाँव के ही 4 युवको ने छेड़खानी की थी जिसकी शिकायत छात्रा ने तोरवा थाने में नामजद की थी, इसके बाद आरोपी युवको के समर्थन में देवरीखुर्द के भाजपा नेता बिज्जू राव ने उल्टे छात्रा के खिलाफ ही बयान देते हुए उस पर चरित्रहीन और शराब बेचने का आरोप लगाया था, जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और छात्रा ने उस आरोप से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की थी जिसे परिजनों ने किसी तरह बचा लिया, इस दौरान छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे बिज्जू राव की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई थी।

मामले में अब छात्रा का बयान भी हो चुका है इसके बावजूद बिज्जू राव के खिलाफ मामला दर्ज नही किया गया है, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहाँ भी संतोषजनक जवाब उन्हें नही मिला, जिसके बाद वापस लौट कर ग्रामीणों ने महमंद लालखदान चौक पर लगभग ढ़ाई घंटे तक चक्काजाम कर दिया। जहाँ हंगामा करते हुए ग्रामीणों को काफी समझाईश दी गई तब कही जाकर ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...