छत्तीसगढ़

जानिए क्यों दिया जा रहा है छात्रा सृजल चंद्राकर को चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका

डेस्क

छत्तीसगढ़ के महासमुंद के बेलसोंढा के स्कूल में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली छात्रा सृजल चंद्राकर को चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का मोका मिलेगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बंगलूरू स्थित इसरो सेंटर में इस लैंडिंग को सात सितंबर को देखेंगी। इस दौरान इसरो के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वैज्ञानिकों की टीम और देशभर से चुने गए 50 बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग के लिए चुने जाने पर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली श्रीजल ने कहा, ‘मैं अपने स्कूल को इसरो के अंतरिक्ष कार्यक्रम के क्विज के लिए मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद देती हूं।’ 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो की तरफ से ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था। 10 से 25 अगस्त तक हुए इस ऑनलाइन क्विज में छह मिनट में स्पेस साइंस से संबंधित 20 सवालों के जवाब देने थे।श्रीजल ने पूरे छत्तीसगढ़ में इस क्विज में टॉप किया है। इसी कारण उन्हें प्रधानमंत्री के साथ लाइव लैंडिंग देखने के लिए चुना गया है। बुधवार को इसरो के दिल्ली कार्यालय से श्रीजल को यह खुशखबरी दी गई। उनके पिता योगेश चंद्राकर महासमुंद में एलआईसी में काम करते हैं जबकि मां ममता चंद्राकर गृहिणी हैं। वह शुरू से ही पढ़ाई में आगे रही हैं। इसके अलावा वह स्केटिंग में नेशनल गेम्स खेल चुकी हैं।केवीए के प्रधानाचार्य एके चंद्राकर और फिजिक्स के अध्यापक हिमांशु त्रिपाठी ने बताया की केवीए से 217 बच्चों और 25 शिक्षकों ने इस क्विज में भाग लिया था। जिसमें श्रीजल ने पूरे राद्य में टॉप करके महासमुंद का नाम रोशन किया है। क्विज में इसरो की स्थापना कब हुई, चंद्रयान-2 कब लांच हुआ, पीएसएलवी और जीएसएलवी क्या है? जैसे सवाल पूछे गए थे। श्रीजल का कहना है कि वह पीएम से मिलकर पूछेंगी ।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर...10 किमी ... एक ही रात में 6 वारदातें: हत्या और लूटपाट का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड गिरफ्तार....घटना से मचा था आतंक... चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव का 28 और 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन...जिला प्रशासन जुटा तैयारी में, कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर