जांजगीर चाँपा

पति-पत्नी की हत्या, लाश दो तीन दिन पुरानी होने की संभावना, परिजन पर ही हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में पति पत्नी की हत्या हत्या का मामला सामने आया है। दोनों की लाश 02-03 दिन पुरानी होने की आशंका जाहिर की जा रही है। दोनो की हत्या के पीछे किसी परिजन के संलिप्त होने की आशंका जाहिर की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हसौद थाना अंतर्गत कैथा निवासी विजय राम पिता राजा राम व मंगली बाई पति विजय राम दोनो की खून से लथपथ लाश घर के अंदर पड़ी मिली है। दोनों के शव पर धान चिपका हुआ है और बर्तन सहित सामान बिखरा हुआ पड़ा है। घर के बाहर से दरवाजा भी बंद पड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है कि घर पर पति-पत्नी दोनो ही रहते थे जबकि मृतक के बेटे बहु बाहर कमाने खाने गए हूए हैं। घर से बदबू आने पर आस पास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुॅची पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तब दोनों की खून से लतपथ लाश पड़ी हुई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव का कहना है कि मामले में प्राथमिक जाच के आधार उन्ही के जीजा पर शंका जाहिर की गई है मौके पर एफएलसी टीम भेजी गई है। पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...