बिलासपुर

बिलासपुर:- इंदिरा सेतु के नीचे मिली अज्ञात लाश…. इलाके में मची सनसनी, शिनाख्त करने लापता लोगों की तलाश शुरू,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा सेतु के नीचे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों ने दुर्गंध महसूस होने पर नीचे झांककर देखा तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने अनुमान लगाया है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच होगी। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके कारण वह पूरी तरह से काला पड़ चुका था। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

आशंका है कि यह मृतक आसपास के क्षेत्र में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाला हो सकता है। शव पुरुष का है या महिला का, इसकी भी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान हो सके। साथ ही, मौत के कारणों की जानकारी के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है जो इसे किसी लाश को ठिकाने लगाने जलाकर फेंकने की बात भी कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,